वजीरगंज (बदायूं)
Trending

डेंगू से महिला की मौत, तीनों बच्चे भी बुखार से पीड़ित,, परिवार में मचा कोहराम

वजीरगंज से प्रदीप पाल की रिपोर्ट

वजीरगंज। जनपद बदायूँ के क़स्बा वजीरगंज के होली चौक मोहल्ले में डेंगू से महिला की मौत, तीनों बच्चे भी बुखार से पीड़ित घटना से परिवार में मचा कोहराम। कस्बे के होली चौक मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय प्रेमवती पत्नी अशोक कुमार प्रजापति की उपचार के दौरान डेंगू से मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, उनके तीन बच्चे भी डेंगू से पीड़ित बताए जा रहे हैं, जिनका अलग-अलग स्थानों पर उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, प्रेमवती को बुखार आने पर परिजनों ने एक पैथोलॉजी लैब में जांच कराई थी। परिजनों के मुताबिक, जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन्हें बदायूं स्थित एके वर्मा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां दो दिन तक उपचार चला। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें बरेली ले गए। वहां दीपमाला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।मृतक प्रेमवती के पति अशोक कुमार प्रजापति बैंक ऑफ बड़ौदा की आंवला शाखा में संविदा कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और तीन बेटियां शामिल हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। परिवार के तीन अन्य बच्चे भी डेंगू से पीड़ित बताए जा रहे हैं। इनमें 12 वर्षीय अमित, 18 वर्षीय पूजा और 16 वर्षीय बबली शामिल हैं। अमित का बिसौली में उपचार चल रहा है, जबकि पूजा और बबली का भी उपचार कराया जा रहा है। एक ही परिवार में मां की मौत और तीन बच्चों के बीमार होने से परिजन गहरे सदमे में हैं। घटना के बाद मोहल्ले में भी चिंता का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!