शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी,,राजघाट पर लगा मेला
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

बबराला गंगाघाट राजघाट पर शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।ट्रेनों में भी लोग डिब्बों में बैठकर सफर करते देखे गए।बबराला से राजघाट जाने वालों की भीड़ के चलते डग्गामार वाहनों की चांदी रही।भीड़ के कारण लोग वाहन न मिलने से पैदल ही दोड़ निकले।यह आस्था लोगों की गंगा मईया के प्रति देखी गयी।
राजघाट पर लगा मेला
गंगाघाट राजघाट पर शरद पूर्णिमा पर्व पर मेला लगा।जिसमे महिलाओ व् बच्चों ने खूब खरीददारी की।
सुबह से ही चन्दौसी बहजोई डिबाई व् अन्य स्थानों से लोग पहुचने लगे थे।अपने वाहनों से लोग परिवार सहित पहुचे।
पुलिस व्यवस्था को मुस्तैद रखा गया।गंगा जी में नहाते समय को अनहोनी न हो इसके लिए नाव के साथ मल्लाह भी मौजूद रहे।धर्मशालाओं में भीड़ रही।
लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।लोगों ने घाट पर बच्चों मुंडन कनछिद्दन भी कराये।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट




