
विश्व पटल पर स्थापित होगी
ऐतिहासिक, पौराणिक और औद्योगिक पहचान
जन सूचना अधिकारी भी करें जन समस्याओं का समाधान!
संभल जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट सभागार में आज राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि समग्र विकास से सम्भल की तस्वीर बदल रही है। जन सूचना अधिकारी सूचना प्रदान करने के दायित्व निर्वाह के साथ ही जरूरतमंदों की समस्याओं का समाधान भी करें।
राज्य सूचना आयुक्त ने लोक निर्माण निरीक्षण गृह में जन सूचना अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्भल की अपनी प्रत्येक यात्रा में विकास की कोई न कोई सौगात देते हैं। सरकार सम्भल की ऐतिहासिक और पौराणिक पहचान को विश्व पटल पर और धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री ने 52 किलोमीटर लंबे चौबीस कोसीय परिक्रमा मार्ग का लोकार्पण किया था। पर्यटन विभाग और वंदन योजना से सम्भल के 68 तीर्थों में से चार प्रमुख तीर्थों पर विकास कार्य प्रगति पर है। राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे प्लान किए गए सम्भल इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर के माध्यम से सम्भल का औद्योगिक विकास भी हो रहा है। इन सबके दृष्टिगत जन सूचना अधिकारियों को भी कार्य करना चाहिए।
(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

