बदायूं
Trending

ओवरस्पीड वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाई, इंटरसेप्टर से 124 चालान

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

बदायूं। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा जनपद बदायूं में ओवरस्पीड वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई। इस अभियान के अंतर्गत इंटरसेप्टर के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने वाले 124 वाहनों के चालान किए गए।

परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सड़क एवं यातायात नियमों का अनुपालन करने तथा सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। तेज गति से वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है, जिससे वाहन चालक के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन को भी खतरा उत्पन्न होता है।

परिवहन विभाग ने समस्त वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें तथा स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!