सूक्ष्म उद्यम सखी विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी सर्वेश कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय, वीर पाल सिंह के निर्देशन में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सूक्ष्म उद्यम सखी विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते सोमवार को ईश वंदना के साथ शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य प्रशिक्षक डी आर पी सुनील कुमार सभी प्रतिभागियों को विषय से जुड़ी आवश्यक जानकारी जुटा रहे हैं ।
इस कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड अम्बिया पुर ,जगत , वजीरगंज व इस्लामनगर क्षेत्र की महिला प्रतिभागी हिस्सा ले रहीं हैं
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक अनवरत रूप से सुचारू रहेगा ।
यह जानकारी प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

