बबराला /सम्भल
Trending

सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत रामघाट से दावत खाकर लौट रहे थे घर

बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

 

 

बबराला बीती रात साढ़े ग्यारह बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।जिसमे एक कि मौके पर जबकि दूसरे की अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गयी।

बीती रात आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी विजेंद्र (37 वर्ष) पुत्र राजवीर व रामनिवास (28 वर्ष) पुत्र पान सिंह बाइक से घर लौट रहे थे।तभी गांव के समीप ही अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

इस दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई। दोनों जिला बुलंदशहर के रामघाट से दावत खाकर बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल गुन्नौर पहुंचाया। डॉक्टर ने विजेंद्र को मृत घोषित कर दिया वहीं रामनिवास की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय उसकी भी मौत हो गयी।दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। विजेंद्र अपने पीछे पत्नी शारदा बेटी दीक्षा एंव दो बेटे अर्पित व अनुज को छोड़ गए हैं।वहीं रामनिवास के परिवार में पत्नी सुनीता बेटी प्रज्ञा और बेटा पिस्सू हैं।गुन्नौर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में दो बाइक सवार ग्रामीणों की मौत हुई है दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।अभी परिजनों की ओर से शिकायत नहीं मिली है।अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।

 

अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!