संभल
Trending

आजम खां और अब्दुल्लाह आजम को जमानत मिलने पर सम्भल में सपा नेता फिरोज खां ने मनाई खुशी!  कार्यालय के बाहर की आतिशबाजी, मिठाई बांटी; बोले—हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा था! 

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

 

सम्भल जिला में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट से आजम खां और उनके पुत्र अब्दुल्लाह आजम खां को दो पैन कार्ड मामले में जमानत मिलने पर सम्भल में समाजवादी पार्टी के नेताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज खां ने अपने कार्यालय के बाहर सड़क पर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया और लोगों को मिठाई बांटी। इस अवसर पर फिरोज खां ने कहा, “हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा था और न्यायालय से इंसाफ की पूरी उम्मीद थी। आज हमें इंसाफ मिला है। हम दिल से न्यायालय के शुक्रगुजार हैं।”उन्होंने कहा कि न्यायालय पर उनका भरोसा कायम था और उन्हें उम्मीद थी कि कानूनी प्रक्रिया के तहत न्याय मिलेगा। आजम खां और अब्दुल्लाह आजम को जमानत मिलने की खबर के बाद उन्होंने अपने कार्यालय के बाहर समर्थकों के साथ खुशी साझा की।कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी की गई और लोगों को मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। इस मौके पर समर्थकों में उत्साह दिखाई दिया। फिरोज खां ने न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा विश्वास था और उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद थी। कार्यक्रम में शामिल रहे अज़मत खाँ, ज़ाहिद खाँ, राम रहिस यादव, जबर सिंह यादव, शहाब खाँ, सालिम, आरिफ खाँ ,सुहैल अली, अमरपाल ,गौरव, ग़ुलाम ,मुस्तुफा राशीद, गोपाल, अजयपाल, मोनिस, ओसामा, अकरम अली आदि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!