रहस्यमयी बुखार से महिला की मौत, इलाज पर उठे सवाल! परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर गंभीर आरोप
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बदायूं के बिसौली क्षेत्र में रहस्यमयी बुखार से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव मुहम्मदपुर मई में 55 वर्षीय कन्नी देवी पत्नी रामचंद्र मौर्य की संदिग्ध बुखार से मौत के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। मृतका के परिजनों ने गांव में करीब दस साल से क्लीनिक चला रहे बंगाली डॉक्टर अतीस पर गलत तरीके से इलाज करने और इंजेक्शन लगाने का गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर इंस्पेक्टर सर्वेंद्र शर्मा और एसएसआई अजय शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने और आगे की विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इधर, बिसौली क्षेत्र में डेंगू और संदिग्ध बुखार का प्रकोप लगातार चिंता बढ़ा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों और निजी लैब की जांच रिपोर्टों में अंतर के बीच डेंगू से होने वाली मौतों के सही आंकड़ों पर भी सवाल उठ रहे हैं। कन्नी देवी की मौत ने ग्रामीण इलाकों में इलाज की व्यवस्था, निजी क्लीनिकों की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बाइट- मृतका का बेटा


