संभल
Trending

खाद्य सुरक्षा विभाग सम्भल द्वारा कराया लगभग 820 किलो रसगुल्ले व 50 लिटर दूध नष्ट!  “शुद्ध ही शुभ है” अभियान के अंतर्गत की गई कार्यवाही! 

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

सम्भल जिले में आगामी त्योहारों एवं पर्व के दृष्टिगत आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार मानवेन्द्र सिंह सहायक आयुक्त खाद्य (सम्भल) ने जानकारी दी कि खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध संचालित अभियान – “शुद्ध ही शुभ है” के अंतर्गत गठित टीमों द्वारा आज देर रात तक निम्नानुसार कार्यवाही संपादित की गई –

1. गुरु स्वीट्स – पनीर, खोआ, घी के नमूने जांच हेतु भेजे व नोटिस जारी ,

2. ⁠दक्ष स्वीट्स – नोटिस जारी ,

3. ⁠गणेश स्वीट्स, चंदौसी- क्रीम छैना नमूना संग्रहित,

4. ⁠कल्लू हलवाई, चंदौसी – सोनपापड़ी नमूना संग्रहित ,

5. ⁠ज्योति स्वीट्स, चंदौसी – छैना रसगुल्ला नमूना संग्रहित,

6. ⁠मंगलसेन हलवाई, चन्दौसी – नोटिस जारी,

7. ⁠प्रेमपाल, ग्राम भिरावटी- छैना व छैना रसगुल्ला के नमूने संग्रहित,

8. ⁠रसगुल्ला निर्माण इकाई, ग्राम मुबारकपुर बंद – 4 नमूने एवं 370 kg रसगुल्ले व 50 लि दूध नष्ट ,

9. ⁠रसगुल्ला निर्माण इकाई, मुड़ियाखेड़ा, कुढ़फ़तेहगढ़- 2 नमूने व 450 kg रसगुल्ला नष्ट

किये।उपरोक्त नमूनों की जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

 

(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!