बबराला /सम्भल
Trending

भैया दूज पर बस व ट्रेन में यात्रियों की रही भारी भीड़ 

बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

 

 

 

 

बबराला भैया दूज पर अपने घर पहुंचने के लिए रेलवे स्टेशनों से लेकर बस अड्डों तक यात्रियों की भीड़ के कारण इंतजाम नाकाम हो गए। ट्रेनों में पैर रखने को जगह नहीं मिली तो बसों में भी मारामारी के हालात बने रहे। सीट तो दूर, खड़े होने के लिए भी लोगों को जद्दोजहद करते देखा गया। मजबूरी में तमाम लोगों ने डग्गामार और माल वाहनों में सफर किया।

बस स्टेण्ड व रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दोपहर से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दिल्ली, बरेली, अलीगढ़, आगरा, मुरादाबाद और नोएडा की ओर जाने वाली बसों व ट्रेन के आते ही प्लेटफॉर्म पर पहले से इंतजार कर रही भीड़ कोच के दरवाजों पर जमा हो गई। इससे ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को भी रास्ता नहीं मिला। कोच पहले से ठसाठस भरे थे। ऐसे में यात्री दरवाजों पर लटक गए तो कुछ शौचालय के पास और पायदान पर बैठने को मजबूर हुए।

बस स्टेण्ड पर भी यही हाल रहा। बदायूँ से दिल्ली व नोएडा बसों में चढ़ने के लिए लोगों में होड़ लगी रही। कई बसें बस अड्डे से ही फुल होकर निकलीं। जो लोग बस नहीं पकड़ पाए, वे प्राइवेट टैम्पो, डग्गामार बसों और ट्रैक्टर-ट्रॉली तक में बैठकर घर पहुंचे।

यात्रियों का कहना था कि भैया दूज पर हर साल यही हाल होता है। बाहर नौकरी और मजदूरी करने वाले लोग त्योहार पर घर आना चाहते हैं, लेकिन ट्रेनों और बसों की संख्या नहीं बढ़ाई जाती। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। सामान के साथ प्लेटफॉर्म और बस अड्डे पर घंटों इंतजार करना पड़ा।

रेलवे और रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्था की कोशिश की गई, लेकिन यात्रियों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि सब कुछ कम पड़ गया।

अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!