फैजगंज बैहटा
Trending
पुलिस द्वारा सट्टा लगाकर खाईवाडी करने वाले 01 अभियुक्त को मय 7510/-रु0 व 01 एन्ड्रायड मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया*।
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

फैजगंज बैहटा?/बदायूँ एसएसपी के निर्देशानुसार जनपद में अवैध जुआ/सट्टा खेलने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे कार्यवाही अभियान के अन्तर्गत दिनांक 10.11.2026 की रात्रि को थाना फैजगंज बेहटा पुलिस टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर ग्राम ओरछी के पास 01 मोबाइल फोन से बोल बोल कर सट्टा लगाकर खाईवाडी करते हुए अभियुक्त 1. कुलवन्त सिंह पुत्र ब्रजलाल निवासी ग्राम औरछी थाना फै0 बेहटा जिला को गिरफ्तार किया गया । जिसके पास मौके पर 01 मोबाइल फोन एन्ड्रायड INFINIX व 7510 रुपये बरामद हुये । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 268/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम -1867 पंजीकृत कर उपरोक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।

