
सम्भल जिला के रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवाॅं में संभल गवाॅं रोड पर सम्भल चौराहे के नजदीक पेट्रोल पम्प से कुछ दूरी पर बने मकान के पीछे महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो जनपद अमरोहा के थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव चकुनी निवासी अनीता पत्नी नेपाल के रूप में हुई, बताया जाता है कि अनीता ससुराल से अपने महके थाना आदमपुर के गांव पुरसल में रही थी। दीपावली से तीन दिन पहले से अचानक गायब हो गई थी भाई ने गुमशुदगी की तहरीर दर्ज कराई लेकिन कोई पता नहीं चला रविवार को संभल गवाॅं रोड पेट्रोल पम्प से कुछ दूर पर खाली प्लॉट में 06 फीट गहरे गडडे में महिला का शव दबा मिला पुलिस जांच में जुटी है। लाश को कब्जे में लेकर पी एम को भेजा जा रहा है। अनीता के पति नेपाल और भांजे पर हत्या आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस की जांच के बाद सब राज खुल जायेगा।
(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

