बिल्सी-बिसौली मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर।
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिल्सी-बिसौली मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर।
बदायूं के बिल्सी-बिसौली मार्ग पर गिरधरपुर मोड़ के पास शुक्रवार को ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव जरावन निवासी सुदेश अपनी बाइक सही कराने के लिए बिल्सी आ रहा था। इसी दौरान गांव का ही राकेश भी उसके साथ बाइक पर सवार हो गया। सुदेश की मां से मिली जानकारी के मुताबिक, गिरधरपुर मोड़ के पास सामने से आए ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पर एंबुलेंस और डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से चला गया। वहीं पुलिस मामले की जानकारी जुटाकर जांच में जुटी है।
सड़क पर सावधानी बेहद जरूरी है, आपकी एक छोटी सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है।


