दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सूक्ष्म उद्यम सखी विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाया जा रहा दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सूक्ष्म सखी विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते शुक्रवार देर शाम संपन्न हुआ जिसमें डी आर पी सुनील कुमार ने सभी महिला प्रतिभागियों को विषय से संबंधित विस्तृत जानकारी जुटाई ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर संस्थान के मुखिया डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा ने सभी प्रतिभागों को एक एक प्रमाण पत्र व सामूहिक छायांकन प्रति भेंट कर उन्हें शुभ कामनाएं दीं ।
इस कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड आसफपुर , दातागंज , उझानी व कादरचौक क्षेत्र की महिलाओं ने प्रतिभाग लिया ।
इस अवसर पर निकिता सिंह , सीता , मेहनाज फात्मा , नेगवती, बविता , साक्षी सिंह ,नितिशा व अर्चना देवी सहित अन्य महिला प्रतिभागी मौजूद रहीं ।
इस कार्यक्रम में हर्ष कुमार अग्रवाल , साहिल यादव , आकाश कुमार आदि ने सहयोग किया ।
यह कार्यक्रम 16 नवंबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक सुचारू रहा।
आसफपुर से दानवीर सिंह