बिसौली
Trending

डीएम अवनीश राय ने आकस्मिक रूप से किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण 

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

बिसौली। जिलाधिकारी अवनीश राय ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को दृष्टिगत रखते हुए तहसील समाधान दिवस के पश्चात आकस्मिक रूप से बिसौली के राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज पहुंचकर बूथों का निरीक्षण किया। बूथों पर मौजूद बीएलओ से फार्म-6 की प्राप्ति के सम्बंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि शादी के बाद जनपद में आईं महिलाओं के मतदाता पहचान पत्र प्राथमिकता के आधार पर बनवाए जाएं। इसके लिए कोटेदारों से संपर्क कर सहयोग लिया जाए, साथ ही आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं एएनएम के माध्यम से पात्र महिलाओं को चिह्नित कर उनके फार्म-6 भरवाए जाएं, ताकि किसी भी पात्र महिला का वोट बनने से वंचित न रहे।

शनिवार को जिलाधिकारी तथा एसएसपी अंकिता शर्मा ने राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज पहुंचकर निरीक्षण के दौरान के निर्देश दिए कि इन पोलिंग बूथों को मॉडल बूथ के रूप में विकसित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत फार्म-6 प्राप्त होने की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान बूथ संख्या 233 पर बीएलओ गौरव कुमार शर्मा ने सात फार्म, बूथ संख्या 234 पर विमलेश रानी ने 12 फार्म, बूथ संख्या 235 पर पूनम सक्सेना ने आठ फार्म, बूथ संख्या 236 पर शोभारानी ने 11 फार्म तथा बूथ संख्या 237 पर राजीव कुमार ने छह फार्म प्राप्त होने की जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि उन्होंने कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा विद्यार्थियों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराई जाए, जिससे उनके मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया समय से पूरी कराई जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के दौरान अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराए जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!