बबराला /सम्भल
Trending
पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव को जयंती पर किया याद सपा नेता ने अस्पताल में फल वितरित किये
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

बबराला देश के पूर्व रक्षामंत्री व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की जयंती पर सपाइयों नें अस्पताल में फल वितरित किए।
सपा नेता अमित यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं नें मुलायम सिंह की जयंती पर उन्हें याद किया व श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद गुन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व अन्य अस्पतालों में फल वितरित किए।
अमित यादव ने कहा कि नेताजी की यादों को गुन्नौर के लोग दिल में संजोए हुए हैं। क्योंकि उन्होंनें मुख्यमंत्री रहते हुए यहां का तीव्र विकास किया।उनके विकास को क्षेत्र के लोग कभी भुला नहीं पायेंगे। इस मौके पर सपा नेता अमित यादव, दीपक यादव,हरीश कुमार,प्रमोद कुमार, केवी आर्य, शरद यादव, अख्तर अली, बबलू यादव, शमीम अहमद, शशिकांत वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट




