बबराला /सम्भल
Trending

अधिवक्ताओं के हितों का रखेंगे ध्यान ,, अध्यक्ष व महासचिब ने अधिवक्ताओं का किया अभिवादन

बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

 

बबराला बार वेलफेयर एसोसिएशन गुन्नौर के चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजई हुए भगवान सिंह यादव ने कहा कि उनकी जीत सभी बार अधिवक्ताओं की जीत है। जिन्होंने उन्हें अपना मत प्रदान किया। जिसकी वजह से वह अध्यक्ष चुने गए।उनके हितों को पूर्ण रूप से ध्यान रखकर कार्य करेंगे।अधिवक्ताओं की समस्याओं को अधिकारियों व उच्च स्तर पर उठाएंगे।अधिवक्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।जिस किसी भी अधिवक्ता को कोई परेशानी होगी।उनकी समस्या का वह समाधान करेंगे।अधिवक्ताओं के हितों के लिए जो आवश्यक होगा वह उनके साथ खड़े होकर कार्य करेंगे। महासचिव योगेंद्र पाल सिंह ने कहा कि उनको सभी अधिवक्ताओं का समर्थन मिला है।जिसकी वजह से वह विजई हुए हैं।अधिवक्ताओं के हितों को वह सदैव ध्यान रखेंगे और उनको साथ लेकर चलेंगे।अधिवक्ताओं की जो भी समस्याएं हैं उनको उनके समाधान के लिए वह तत्पर हैं और उसके लिए जो आवश्यक होगा, वह करेंगे।

महासचिव के पद पर विजय हुए योगेंद्र पाल सिंह जब जीतकर अधिवक्ताओं के साथ अपनी आवास पहुंचे तो उन्होंने अपने भाई डीपी यादव व माता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपनी आवास स्टेशन रोड बबराला पर सभी साथी अधिवक्ताओं को मिष्ठान खिलाकर उनका अभिवादन किया।

अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!