बिनावर : कान्हा नगला में हुए दोहरे हत्याकाण्ड की घटना का पुलिस ने किया खुलासा,, हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बदायूँ – बीते 14.नवम्बर को नूरआलम पुत्र जहूरबक्श ने थाना बिनावर जनपद बदायूँ पर लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी समधन श्रीमती नियाज बानो उम्र करीब 50 वर्ष निवासी ग्राम कान्हा नंगला थाना बिनावर जनपद बदायूँ दिनांक 13.11.2026 की शाम को अपनी बेटी हिना के बेटे अफनान उम्र करीब 08 वर्ष को अपने साथ लेकर अपने घर गई थी वह अपने घर में अकेली रहती है। अगले दिन दिनांक 14.11.2026 की प्रातः जब हिना चाय लेकर इनके घर गई तो पाया कि घर का दरवाजा खुला था तथा नियाज बानो और अफनान मृत अवस्था में घर में पडे थे । दोनों मृतकों के गले पर चोट के निशान थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के आदेशानुसार एंव अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्दशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना बिनावर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 275/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात के अनावरण हेतु टीमें गठित की गयी थी। दौराने विवेचना साक्ष्यो के आधार पर घटना कारित करने वाले प्रकाश में आये अभियुक्त आजिम उर्फ अजीम पुत्र जाकिर (उम्र 24 वर्ष) निवासी ग्राम कान्हा नंगला थाना बिनावर जनपद बदायूँ को आज दिनांक 24.11.2026 को विजय नगला चौराहा थाना बिनावर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।
पूछताछ का विवरणः – पूछताछ के दौरान अभियुक्त आजिम उर्फ अजीम पुत्र जाकिर निवासी ग्राम कान्हा नंगला, थाना बिनावर, जनपद बदायूँ, उम्र करीब 24 वर्ष ने बताया कि वह दिल्ली में सिलाई का कार्य करता है तथा नशे का आदी है। मृतका नियाज बानो से उसकी पूर्व से जान-पहचान एवं घर पर आना-जाना था तथा वह नियाज बानो के प्रति आकर्षित था व उससे सम्बन्ध बनाना चाहता था। दिनांक 13.11.2026 को रात्रि करीब 08:00 बजे वह नियाज बानो के घर पहुँचा तथा उससे छेडछाड करने की कोशिश की तो नियाज बानो के विरोध करने व शोर मचाने पर बदनामी के डर से अभियुक्त ने दोनों हाथों से मृतका का गला दबा दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसी दौरान मृतका का नाती अफनान कमरे में आ गया और चिल्लाने लगा, जिस पर अभियुक्त ने उसका भी मुँह दबाकर गला घोंट दिया, जिससे उसकी भी मृत्यु हो गई। इसके बाद अभियुक्त ने अफनान के शव को चारपाई पर लिटा दिया था और वहां से चला गया।


