मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 65 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, विधि-विधान एवं रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ विवाह समारोह!
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

सम्भल जिल के कुरकावली में आज 25 नवंबर को
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में आज 25 नवंबर को ए.के. रिसोर्ट, कुरकावली, सम्भल में 65 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की गरिमामयी उपस्थिति में सभी जोड़ों का उनके सामाजिक एवं धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुरूप विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में सर्वधर्म-समभाव एवं सामाजिक समरसता की सुंदर झलक देखने को मिली।योजना के अंतर्गत विवाह समारोह में सम्मिलित प्रत्येक जोड़े को कुल एक लाख रुपये का लाभ प्रदान किया जाता है। इसमें 64,000 रुपये कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं, 21,000 रुपये की उपहार सामग्री प्रदान की जाती है तथा 15,000 रुपये प्रति जोड़ा विवाह समारोह के आयोजन पर व्यय किए जाते हैं।
सामूहिक विवाह समारोह में विकासखंड सम्भल से 26, विकासखंड असमोली से 21, नगर पालिका परिषद सम्भल से 11, नगर पंचायत सिरसी से 04 तथा नगर पालिका परिषद चन्दौसी से 03 जोड़े शामिल हुए। इस प्रकार कुल 65 जोड़ों में 35 हिंदू एवं 30 मुस्लिम जोड़ों का विवाह उनकी सामाजिक एवं धार्मिक मान्यताओं तथा परंपराओं के अनुरूप संपन्न कराया गया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिल्पी गुप्ता, जिला महामंत्री भाजपा, सम्भल उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) सम्भल, खंड विकास अधिकारी सम्भल एवं असमोली, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सम्भल, नगर पंचायत सिरसी एवं नगर पालिका परिषद चन्दौसी, जिला समाज कल्याण अधिकारी तिनेज कुमार सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

