आसफपुर (बदायूं)
पूर्व शिक्षक की पत्नी का निधन , सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर ( बदायूं ) – क्षेत्र के गांव दबथरा में पूर्व शिक्षक राजपाल सिंह की पत्नी समसा देवी का पिछले काफी समय से इलाज चल रहा था । मंगलवार को अचानक समसा देवी की सांसे थम गई ।
समसा देवी लगभग 65 वर्ष पार कर चुकी थीं ।
समसा देवी के निधन पर परिवार सहित ग्राम वासियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया ।
समसा देवी के पति राजपाल सिंह शिक्षा विभाग में अपरिहार्य सेवाएं दे चुके हैं ।
