बिसौली पुलिस द्वारा मो0सा0 चोरी की घटना कारित करने वाले चोर को चोरी के सामान (मो0सा0 के पार्टस) के साथ गिरफ्तार किया गया ।
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बिसौली – बदायूँ एसएसपी के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में, प्रभारी निरीक्षक बिसौली मय टीम द्वारा थाना बिसौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 270/2026 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 316/2026 धारा 303(2) बीएनएस का सफल अनावरण कर घटना कारित करने वाले 01 नफर अभियुक्त सज्जाद पुत्र इख्तियार नवी निवासी ग्राम संग्रामपुर थाना बिसौली जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी की गयी मोटरसाइकिलो से सम्बन्धित 02 अदद मोटर साइकिल के पार्ट क्रमशः एक मोटर साइकिल इंजन खुर्द बुर्द, दो रिम बिना टयूब टायर, दो तेल टंकी,एक सीट ,दो टायर मय रिम, दो मरगाड, एक वाइजर , एक हेड लाइट, एक टूल बोक्स,दो पैनल,एक टैल जो कस्वा बिसौली मे माहेश्वरी हास्पिटल के बाहर से चोरी की गयी थी, बरामद किये गये । जिसके आधार पर मु0अ0स0 270/2026 धारा 303(2) मे धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी तथा मु0अ0स0 316/26 धारा 303(2) बीएनएस मे धारा 317(2)/318(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।


