दातागंज (बदायूं)
Trending

मूसाझाग: मानसिक उत्पीड़न से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

*मूसाझाग, बदायूं।* थाना क्षेत्र के गांव सैजनी में एक 19 वर्षीय युवक ने मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

मृतक की पहचान मोहित (19) पुत्र श्याम सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मोहित पिछले कुछ समय से मानसिक उत्पीड़न के चलते परेशान था। शनिवार को उसने घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

 

सूचना पर पहुंची मूसाझाग थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!