दातागंज (बदायूं)
Trending

जंगली सूअर से टकराई बाइक, 20 मीटर दूर उछलकर गिरा युवक; हालत गंभीर

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

बदायूं। दातागंज तहसील क्षेत्र में बदायूं-दातागंज मार्ग पर गनगोला गांव के पास बुधवार शाम एक बाइक जंगली सूअर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक बाइक से उछलकर करीब 20 मीटर दूर सड़क पर जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल निजी वाहन से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

हादसा बुधवार शाम करीब 5 बजे हुआ। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पापड़ निवासी आसिफ उर्फ हसीब किसी काम से दातागंज आए थे। काम निपटाने के बाद वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गनगोला गांव के पास अचानक एक जंगली सूअर सड़क पार करने लगा। बाइक की गति होने के कारण आसिफ उसे संभाल नहीं सके और बाइक सीधे जंगली सूअर से टकरा गई।

 

टक्कर लगते ही आसिफ बाइक से उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को संभालते हुए उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!