बिसौली

कुमारी मंजू लता इंटर कालेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन, छात्राओं को बिसौली इंस्पेक्टर ने दी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी।

दबतोरी ( बिसौली)

ब्लाक आसफपुर क्षेत्र के अंतर्गत दबतोरी कुमारी मंजू लता इंटर कालेज में गुरुवार को नारी शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोतवाल बिसौली हरेंद्र सिंह महिला पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसफपुर चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर हिमांशु सागर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंचे। दरोगा पूजा तोमर ने छात्रों को मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर 1076,1090,101,108,1930,181,1098,102,112 की जानकारी से अवगत कराया । उन्होंने बताया कि हर महिला को आवश्यकता पड़ने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर काल करके सहायता लेनी चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार सभी महिलाओं की सुरक्षा के लिए चौबीस घंटे सेवा में लगी हुई है । कोतवाल हरेंद्र सिंह ने छात्रों को एंटी रोमियो से जुड़ी जानकारी दी और सभी छात्रों को निर्भीक होकर पढ़ाई करने के लिए कालेज आने की बात कही । हर छोटी-बड़ी घटना होने पर सीधे काल पर बताने की बात कही । इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसफपुर चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिमांशु सागर ने छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी और उन्होंने डेंगू फैलने से लेकर बचाव संबंधी जानकारी से अवगत कराया। डाक्टर ने बताया कि घरों में साफ पानी भरकर रखने पर डेंगू मच्छर का जन्म होता है इस लिए साफ स्टोर करके नहीं रखना चाहिए । इस कार्यक्रम में ब्लाक कम्युनिस्ट प्रोग्राम मैनेजर सत्यपाल सिंह ने भी बच्चों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी से अवगत कराना । इसके अलावा शकुंतला देवी पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं को जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आकाश दीप, तिलक सिंह, लूसी गंगवार, सत्यभान सिंह, राम बाबू शास्त्री, सुनील कुमार शर्मा, सचिन कठेरिया, नीरेश सिंह, दिनेश चंद्र, सचिन चौहान, अनोज कठेरिया, आनंद गगंवार, बीरवाला, रश्मी भदौरिया, जितेन्द्र आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!