गुन्नौर (संभल)

सड़क हादसे में एक की मौत एक घायल को किया हायर सेंटर रेफर।

अनूपशहर।

बुलंदशहर रोड स्थित थाना अनूपशहर क्षेत्र गांव दुगरूऊ के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवकों को कुचल दिया। सोहिल पुत्र अबरार उम्र 19 वर्ष निवासी बैगरन थाना वजीरगंज जिला बदायूं एवं दूसरा युवक फरमान पुत्र शमशाद उम्र 18 वर्ष निवासी गांव उस्मानपुर थाना वजीरगंज जिला बदायूं हाल निवासी दिल्ली में रह रहे अपने एक रिश्तेदारी की शादी समारोह में सम्मिलित होने आ रहे थे। अचानक बुलंदशहर रोड गांव दुगरुऊ के पास अज्ञात वाहन ने कुचल दिया सूचना मिलने पर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां चिकित्साओ ने सोहेल को मृत्यु घोषित कर दिया फरमान को हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतक सोहिल के सबको पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक के पांच पांच भाई दो बहन है पिता एक मजदूर हैं मजदूरी से ही अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। घटना की जानकारी होते ही समाचार लिखे जाने तक मृतक के फूफा के परिवारजन मौके पर आ गए। मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!