बिसौली

ससुराल से लौट रहे बाइक सवार युवक सड़क हादसे में हुआ गंभीर रूप से घायल

 

बिसौली- शुक्रवार को ससुराल से लौट रहे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 ने घायल को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया
हम आपको बता दें कि अनिल कुमार पुत्र टीकाराम निवासी मोहल्ला गदरपुरा कस्बा व थाना बिसौली बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल किसी काम से गया था वापस लौटते वक्त बिसौली आसफपुर रोड पर मदनलाल इंटर कॉलेज के पास पहुंचते ही बाइक सवार अनिल कुमार को नींद की झपकी आने से बाइक अनियंत्रित हो गई और पास में खड़े एक ट्रक से जाकर टकरा गई जिसमें अनिल पुत्र टीकाराम गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की सूचना पर दौड़े आसपास के लोगों ने एंबुलेंस 108 को फोन कर सूचना दी एवं परिजनों को बताया वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस 108 ने घायल को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया जहां उपस्थित डॉक्टरों द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार कऱ घायल अनिल की गंभीर अवस्था को देखते हुए बदायूं जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया वही हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!