बिसौली
Trending
एस बी आई( कृषि विकास शाखा) के मैनेजर पर महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप,,, एसडीएम से की शिकायत

बिसौली- नगर मैं स्थित भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा के बैंक मैनेजर पर महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए एसडीएम से की शिकायत
बिसौली नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा के बैंक मैनेजर पर समूह सदस्य व ग्रामीण महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। समूह की महिलाओं ने बुधवार को उपजिलाधिकारी बिसौली को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार बिसौली को शिकायती पत्र सौंपते हुए मैनेजर पर दुर्व्यवहार, अभद्र भाषा और घंटों बैंक में बैठाए रखने का आरोप लगाया। महिलाओं का कहना है कि सरकारी योजनाओं और सीसीएल के भुगतान में अनियमितता की जा रही है तथा पात्र लोगों को समय पर पैसा नहीं मिल रहा। शिकायतकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।




