दातागंज (बदायूं)
Trending

ब्रह्मदेव महाराज परिसर में चल रही चल रहीश्रीमद् भागवत कथा में ‘राम वनवास’ का दिव्य मंचन

दातागंज के पापड़ ब्रह्मदेव महाराज स्थान पर में चल रही चल रहीश्रीमद् भागवत कथा में आज ‘राम वनवास’ का दिव्य मंचन किया गया स्थान पर चल रही

दातागंज के पापड़ ब्रह्मदेव स्थान पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के अंतर्गत आज के पावन दिवस पर ‘राम वनवास’ प्रसंग का भावपूर्ण और भव्य मंचन किया गया। कथा व्यास राजेंद्र शास्त्री जी एवं महंत परमात्मा दास महाराज ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र, त्याग, कर्तव्य और आदर्शों को विस्तारपूर्वक वर्णित करते हुए उपस्थित भक्तों को श्रद्धा और भक्ति में सराबोर कर दिया।

कथावाचन के दौरान व्यास जी ने बताया कि किस प्रकार कैकेयी के दो वरदानों के कारण भगवान श्रीराम, माता सीता और भ्राता लक्ष्मण समेत चौदह वर्ष के वनवास के लिए अयोध्या त्यागकर निकल पड़े। इस प्रसंग को सुनकर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं और पूरा वातावरण ‘जय श्रीराम’ के उदघोष से पंडाल गूंज उठा।

कार्यक्रम में ग्रामवासियों, महिलाओं, युवाओं तथा बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। भक्तों ने कथा श्रवण के साथ-साथ भजन—कीर्तन में भी भाग लिया। आयोजन समिति के के महेंद्र परमात्मा दास महाराज ने बताया कि कथा का मुख्य उद्देश्य समाज में सदाचार, सत्य और धर्म की भावना को जागृत करना है। पंडाल में भक्तों के लिए प्रसाद एवं जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।

कथा के अंत में व्यास जी ने सभी श्रद्धालुओं को रामचरित से प्रेरणा ग्रहण कर सद्मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कल कथा में भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। इस मौके पर ब्रह्मदेव महाराज के महंत परमात्मा दास महाराज कथावाचक राजेंद्र शास्त्री अजय पाल शास्त्री जगदीश चिमटा मास्टर एवं दूर दराज से आए हुए संत महात्मा तथा आसपास के काफी भक्त मौजूद रहे

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!