
अलापुर/बदायूं – बदायूं फर्रुखाबाद हाईवे पर शुक्रवार शाम को म्याऊं की तरफ से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी जिसमें दोनों युवक जमीन पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने मौके पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना अलापुर क्षेत्र के गांव कंचनपुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो युवकों की बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए कस्बा म्याऊं निवासी मोनिश और अर्श बदायूं से अपने घर कस्बा म्याऊं लौट रहे थे तभी म्याऊं की तरफ से आ रही अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। लोगों ने इसकी सूचना थाना अलापुर पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायल दोनों युवकों को एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया पुलिस अपनी आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट



