
बिसौली – विकास खण्ड आसफपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय परसिया में कक्षा 1 से लेकर 7 तक के विद्यार्थियों ने कक्षा 8 पास छात्रों के लिए इंचार्ज प्रधानाचार्य अजीत सिंह एवं समस्त स्टाप की अगुवाई में विदाई समारोह का आयोजन कर कक्षा 8 के छात्र एवं छात्राओं को उपहार स्वरूप गिफ्ट एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य कामना की और सभी को समोसे बिस्किट पेप्सी आदि खिलाते हुए विदाई दी इस मौके पर सभी छात्र एवं छात्राओं सहित सुशांत सक्सेना विनय कुमार सिंह अवनीश कुमार अंजली गुप्ता विनीता रानी प्रियंका शर्मा आदि लोग मौजूद रहे




