आसफपुर (बदायूं)

उपजिलाधिकारी के भाई की शादी समारोह में वर – वधु को शुभाशीर्वाद देने पहुंचे अधिकारी व नेतागण 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय कस्बा निवासी उपजिला अधिकारी अजय कुमार शर्मा के भाई रवि शर्मा के भव्य शादी समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों , पुलिस प्रशाशन व सत्तासीन नेतागणों ने नवयुगल जोड़े को शुभाशीर्वाद दिया ।

इस अवसर पर बीते सोमवार को क्षेत्र के नामचीन एम जी ग्रीन रिसॉर्ट में बिसौली उपजिला अधिकारी समेत कई अंतर्जनपदीय तहसील स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों व थाना फैजगंज बेहटा के थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा , स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी रामकुमार सिंह , पुलिस उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह ,हेड कांस्टेबल प्यारे खां ,अंशुल कुमार , रामकुमार गिल ,बीरेंद्र सिंह यादव , नदीम मलिक , स्थानीय पंजाब नैशनल बैंक शाखा प्रबंधक प्रभाष कुमार सागर द्विवेदी , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पंकज कुमार शर्मा , ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण , भाजपा जिला अध्यक्ष , दुर्गेश कुमार वार्ष्णेय , सभापति सुरेश चंद्र शर्मा , पूर्व प्रधान सतीश चंद्र पाराशरी , ग्राम प्रधान शिवजीत , अरविंद कुमार शर्मा उर्फ आछू , योगेश कुमार शर्मा , सोशल मीडिया प्रभारी , सचिन यादव , अरविंद यादव आदि संभ्रांत लोगों ने नवयुगल जोड़े को शुभाशीर्वाद दिया ।

इस अवसर पर विवाह संस्कार में एक दूजे के साथ बंधे रवि एवं साक्षी ने एक दूसरे को जयमाला पहनाकर विवाह संस्कार की धार्मिक रस्म पूरी की ।

इस अवसर पर जयमाला कार्यक्रम में वर पक्ष व कन्या पक्ष की ओर से रवि के पिता किशन कुमार शर्मा व कन्या पक्ष की ओर से साक्षी के पिता विजय कुमार शर्मा ने परिवार सहित नवयुगल जोड़े को शुभाशीर्वाद दिया ।

यह दहेज रहित भव्य शादी समारोह आसफपुर क्षेत्र में अहम माना जा रहा है , इस दहेज रहित भव्य शादी समारोह कार्यक्रम की क्षेत्र में व्यापक चर्चा है ।

आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!