फैजगंज बैहटा

फैजगंज बेहटा क्षेत्र में गन प्वाइंट पर हुई दंपति से लूट के 7 दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

बदायूँ जनपद के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला आसफपुर-ओरछी रोड का है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक दंपति को गन प्वाइंट पर लेकर लाखों के जेवर और नकदी लूट ली। घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न किए जाने से क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

पीड़ित वव्ली निवासी गांव दूनपुर ने शनिवार को वह अपनी पत्नी के साथ चंदौसी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचे के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने सोने की चैन, अंगूठियां, झाले, लोंग, करीब 15 हजार रुपये नकद, घड़ी और मोबाइल फोन लूट लिया।

विरोध करने पर बदमाशों ने वव्ली के साथ मारपीट की और तमंचे की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने थाना फैजगंज बेहटा में शिकायत दी, लेकिन आरोप है कि सात दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।।पीड़ित का कहना है कि वह लगातार पुलिस के चक्कर काट रहा है, लेकिन इंस्पेक्टर सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। वहीं, चौकी इंचार्ज का रवैया भी बेहद निराशाजनक बताया जा रहा है, जिन्होंने कथित तौर पर पीड़ित से कहा—“जहां जाना है जाओ”। इस घटना से इलाके में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार बढ़ रही वारदातों से स्थानीय लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!