पिकअप व बाईक की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
बिसौली – शनिवार को बिसौली कोतवाली क्षेत्र के बिल्सी बिसौली रोड पर गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के करीब पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत । जनपद बदायूँ के कस्बा बिसौली के मोहल्ला काली बगिया निवासी अनस पुत्र लहिक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अनस पशु खरीदने-बेचने का कार्य करते थे और अपने परिवार का भरण पोषण करते थे और शनिवार को 10 बजे करीब बाइक से बिल्सी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह बिसौली कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनस की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अनस परिवार का इकलौता बेटा बताया जा रहा है, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे मोहल्ले में घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।




