रजपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मोलनपुर मझरा धर्मपुर में बरात में खाना खाने से हुए बीमार,, सूचना पर पहुंची खाद्द सुरक्षा टीम ने लिए कई खाद्द पदार्थो के नमूने
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट
गवाॅं (सम्भल) गवाॅं हरिबाबा बांध धाम के बराबर में बसा दलितों का गाँव धर्मपुर थाना रजपुरा जिला सम्भल में वीरपाल सिंह पुत्र दयाराम की पुत्री के शादी समारोह दिनांक 26.04.2026 रविवार की रात्रि में सम्मिलित आगंतुकों के खाना खाने के उपरान्त स्वास्थ्य खराब होने की सूचना के क्रम में विभागीय टीम द्वारा आज दिनांक 27.04.2026 को वीरपाल सिंह पुत्र दयाराम निवासी ग्राम धर्मपुर मौलनपुर डांडा, थाना-रजपुरा, जिला सम्भल के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित वीरपाल तथा हलवाई राजेन्द्र सिंह पुत्र नानक सिंह ने बताया कि शादी में आये आगंतुकों जिनमें अधिकांश ने लौकी की लौंज, गुलाब जामुन का सेवन किया था, उनके द्वारा उक्त खाद्य पदार्थों के सेवन उपरान्त स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी दी गयी। इस क्रम में विभागीय टीम द्वारा मौके पर अवशेष खाद्य पदार्थ लौकी की लौंज, गुलाब जामुन का सर्विलांस नमूना संग्रहित किया गया। वीरपाल द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा शादी समारोह में मिष्ठान निर्माण हेतु गवां स्थित पावस मिष्ठान भण्डार से खोया क्रय किया गया था जिस क्रम में विभागीय टीम द्वारा गवां स्थित पावस मिष्ठान भण्डार का निरीक्षण खाद्य कारोबारकर्ता पावस कुमार निवासी-आजाद चैक, गवां, थाना-रजपुरा, जनपद-सम्भल की उपस्थिति किया गया। मौके पर प्रतिष्ठान में मानव उपभोग एवं सार्वजनिक विक्रय वास्ते भण्डारित खाद्य पदार्थ खोया का विधिक नमूना संग्रहित कर जाँच हेतु खाद्य प्रयोगशाला उ0प्र0 प्रेषित किया गया। नमूनों की जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। विभागीय टीम में राहुल सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जनपद-सम्भल के नेतृत्व में राजेश कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जनपद-सम्भल उपस्थित रहे।
वर्तमान में भीषण गर्मी को देखते हुए सभी शादी विवाह समारोह में भोजन निर्माण तथा मिठाई निर्माण कार्य में लगे कैटरर/हलवाई को निर्देशित किया जाता है कि खाद्य पदार्थों के निर्माण में उचित साफ-सफाई व सुरक्षित भण्डारण सुनिश्चित करें।
मानवेन्द्र सिंह
सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड 2
सम्भल

