खेत से लौट रहे किसान पर दबंगो ने किया धारदार हथियार से जानलेवा हमला,, किसान हुआ घायल
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
उसावा में खेत से लौट रहे एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल थानेश्वर को प्राथमिक उपचार के बाद बदायूं रेफर कर दिया गया है।
वार्ड नंबर चार निवासी थानेश्वर पुत्र निवेर ने आरोप लगाया है कि जब वे अपने खेत से घर लौट रहे थे, तभी उन्हीं के मोहल्ले के दवंग लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
घटना के बाद परिजनों ने तत्काल 112 पीआरबी पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित थानेश्वर ने उसावा थाने में इस संबंध में तहरीर भी दी है।
थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए घायल थानेश्वर को मेडिकल परीक्षण के लिए उसावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसावा में थानेश्वर की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बदायूं रेफर कर दिया गया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि यह दो पक्षों के बीच आपसी विवाद का मामला प्रतीत होता है। पुलिस मामले की जानकारी कर उचित कार्रवाई करेगी।


