सहसवान (बदायूं)
Trending

113 विधानसभा से सपा टिकट के दावेदार गजेंद्र यादव ने दरगाह आस्ताने गौसिया पर की चादरपोशी

संवाददाता काशिफ अली खान

बदायूं सहसवान में राजनीतिक हलचल लगातार तेज होती जा रही है। समाजवादी पार्टी से टिकट की दावेदारी कर रहे सपा नेता गजेंद्र यादव आज ग्राम हमूपुर चमरपुरा स्थित प्रसिद्ध दरगाह आस्ताने गौसिया पहुंचे। जहां उन्होंने दरगाह के गद्दी नशीन ख्वाजा हमीदद्दीन कादरी व प्रदेश सचिव शोएब नकवी आगा के साथ अकीदत के फूल पेश करते हुए चादरपोशी की और क्षेत्र में अमन-चैन, तरक्की व खुशहाली की दुआ मांगी।

इस दौरान सपा नेता ने मीडिया से खास बातचीत करते हुए क्षेत्र के विकास, युवाओं के रोजगार और जनता की समस्याओं को लेकर अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाईं। सहसवान विधानसभा में चुनावी सरगर्मियां अब तेजी पकड़ती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी से टिकट के प्रबल दावेदार गजेंद्र यादव आज ग्राम हमूपुर चमरपुरा स्थित मशहूर दरगाह आस्ताने गौसिया पहुंचे। यहां उन्होंने दरगाह के गद्दी नशीन ख्वाजा हमीदद्दीन कादरी व प्रदेश सचिव शोएब नकवी आगा के साथ चादरपोशी कर प्रदेश और क्षेत्र में सुख-शांति, भाईचारे और तरक्की की दुआ मांगी।
दरगाह पहुंचने पर समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर गजेंद्र यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह हमेशा क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाते रहे हैं और आगे भी जनता की आवाज बनकर हर संघर्ष में साथ खड़े रहेंगे।
उन्होंने कहा कि सहसवान क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, किसानों की समस्याएं और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों को जनहितकारी बताते हुए जनता का आशीर्वाद मांगा।
इस दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!