
संवाददाता काशिफ अली खान
सहसवान बदायूं आज मुन्ना लाल हलवाई रेस्टोरेंट में मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें समस्त माहेश्वरी समाज ने सहसवान क्षेत्र के नयागंज निवासी गौतम असावा को अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष गौतम असावा ने आशा जताई है कि वह अपने पद पर रहते हुए पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ कार्य करेंगे और माहेश्वरी समाज के हाथों को मजबूत करेंगे। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसे जिम्मेदारी को मैं पूर्ण रूप से निभाऊंगा माहेश्वरी समाज के लिए पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करूंगा उन्होंने कहा कि जो भी समस्या होगी हर समस्या। का निस्तारण कराने हेतु हर समय तैयार रहूंगा और कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलूंगा और किसी भी दिशा में माहेश्वरी समाज का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सूचना मिलते ही शुभचिंतकों ने नवनियुक्त अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर फूल मलाए पहनकर स्वागत किया इस मौके पर निशीथ महेश्वरी,मनीष महेश्वरी,रोहित महेश्वरी,पियूष महेश्वरी,मोहित महेश्वरी,रजत महेश्वरी,महेश चंद्र,संतोष गांधी, मुकेश गुप्ता, बिट्टू, प्रसून,रंजीत,अंकुर नगर के माहेश्वरी समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।



