
रिपोर्ट
हुकुम सिंह दातागंज
उसहैत थाना क्षेत्र के खेड़ा जलालपुर गांव में एक हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने एक महिला, उसके पति और देवर पर हमला किया। इस घटना में पति-पत्नी घायल हो गए। पीड़ित महिला ने थाना उसहैत और बदायूं एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
रीना देवी, जो अशोक कुमार की पत्नी हैं, ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि यह घटना 15 मई, शुक्रवार शाम की है। जब वह अपनी बैठक में झाड़ू लगा रही थीं, तभी गांव के चार भाई समेत पांच लोग लाठी-डंडे और तमंचे लेकर बैठक में घुस आए।
आरोपियों ने रीना देवी से उनके देवर के बारे में पूछा। उन्हें देखकर रीना डर गईं और बरामदे में चली गईं। उनमें से दो लोगों ने उन्हें जमीन पर गिरा दिया, उनकी कलाई मरोड़ दी, हाथापाई की और जबड़े पर घूंसा मारा। विरोध करने पर एक युवक ने उन्हें दांतों से काट भी लिया।
रीना की चीख-पुकार सुनकर उनके पति और देवर वहां आ गए। आरोपियों ने देवर के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पति को भी तमंचे की बट और लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे उनके सिर और शरीर पर चोटें आईं।
रीना देवी ने बताया कि आरोपी पहले भी उनके पति और देवर पर हमला कर चुके हैं। 15 अप्रैल को भी उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। महिला ने आरोप लगाया


