बिसौली
Trending

नगर के बिल्सी रोड पर लोडर टेंपो, ऑटो और बाइक की हुई भिड़ंत, आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल,, मची चीख पुकार

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

बिसौली सोमवार को नगर के बिल्सी रोड स्थित शनि देव मंदिर के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। बर्फ से भरे एक टेंपो, सवारी से भरे ऑटो और एक बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।हादसे में गुड्डो पत्नी सुनील निवासी टीकुरी थाना वजीरगंज, नेक्शो पत्नी अतर सिंह व चंद्रकली पत्नी श्रीराम निवासी अजनावर थाना बिसौली, राजवती पत्नी काशीराम व पूजा पत्नी संजीव निवासी मुड़िया धुरेकी थाना फैजगंज बेहटा, सावित्री पत्नी हरिशंकर व सूरजभान पुत्र जवाहरलाल निवासी लहरा लाडपुर थाना वजीरगंज जनपद बदायूं सहित आधा दर्जन से लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कुछ लोग ऑटो में सवार होकर बिल्सी की तरफ जा रहे थे।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!