आगामी बकरा ईद के त्यौहार को लेकर साप्ताहिक बाजारों में जमकर हो रहीं है बकरों की खरीददारी
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
बदायूं के अलापुर क्षेत्र स्थित डण्डाह कंचनपुर का बकरा बाजार इन दिनों व्यापारियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां अच्छी नस्ल के बकरे खरीदने के लिए दिल्ली, मुंबई समेत विभिन्न जिलों से व्यापारी पहुंच रहे हैं।
यह बाजार हर शनिवार और मंगलवार को लगता है। यहां आने वाले व्यापारी बेहतर नस्ल और ऊंचे वजन वाले बकरों की खरीदारी करते हैं। वे इन बकरों को महानगरों में बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, डण्डाह कंचनपुर का यह बाजार क्षेत्र में पशु व्यापार का एक बड़ा केंद्र बन गया है। हर सप्ताह यहां बड़ी संख्या में खरीदार और विक्रेता जुटते हैं।
बाजार में देसी और उन्नत नस्ल के बकरों की काफी मांग रहती है। व्यापारियों का कहना है कि यहां उचित दाम पर अच्छे बकरे मिल जाते हैं, जिन्हें दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में ऊंचे दामों पर बेचकर अधिक लाभ कमाया जाता है।