इसलामनगर (बदायूं)
Trending

बदायूँ में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,, मायका पक्ष ने ससुरालियों पर गला दबा कर हत्या करने का लगाया आरोप

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

बदायूं में एक 23 वर्षीय विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। यह घटना बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव में हुई। मृतका की पहचान संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के नाधौस गांव निवासी नीलम (23) के रूप में हुई है। लगभग छह महीने पहले उसकी शादी बदायूं के नौगवां निवासी दिनेश पुत्र आनंदपाल के साथ हुई थी।

 

नीलम के चाचा पिंटू ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि शादी से पहले दिनेश का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद भी वह अपनी प्रेमिका के संपर्क में था। पिंटू के अनुसार, नीलम 10 दिन पहले अपने मायके गई थी। शनिवार को उसका पति दिनेश उसे वापस बुलाकर लाया। रात में सुनियोजित तरीके से नीलम की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

 

परिजनों को सूचना दी गई कि नीलम की तबीयत खराब हो गई है। जब मायके वाले नौगवां पहुंचे, तो उन्हें नीलम का शव मिला। ससुराल वाले मौके से फरार थे, हालांकि दिनेश घर में ही मौजूद था। मायके वालों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दामाद दिनेश को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में पति दिनेश समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!