सहसवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.8 किलो डोडा छिलका और ईको कार सहित तस्कर गिरफ्तार
संवाददाता काशिफ अली खान
सहसवान (बदायूँ) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के आदेशानुसार जनपद में अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना सहसवान पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को भारी मात्रा में डोडा छिलका और एक ईको गाड़ी समेत गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सहसवान के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक संदिग्ध ईको कार (नंबर: UP25CQ0548) को रोका कार की तलाशी लेने पर उसके पास से 04 किलोग्राम 800 ग्राम अवैध डोडा छिलका बरामद हुआ।
हजरतपुर का रहने वाला है आरोपी
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान आस मोहम्मद पुत्र मुन्ने के रूप में हुई है, जो थाना हजरतपुर क्षेत्र के ग्राम बक्सैना (जनपद बदायूँ) का निवासी है। पुलिस ने बरामद डोडा छिलके को कब्जे में लेकर तस्करी में इस्तेमाल हो रही ईको गाड़ी को मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है।
गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
इस बड़ी बरामदगी के संबंध में थाना सहसवान पर आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 247/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 8/15/60 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। इस कामयाब कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व उप-निरीक्षक देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल सतीश कश्यप ने अपनी टीम के साथ किया।


