
बिसौली – सोमवार को जैष्ठ दशहरा के पावन पर्व के अवसर पर कस्बा बिसौली पुलिस चौकी के सामने फुटपाथ पर बैठे दुकानदारों ने श्रद्धा भाव से शरबत का वितरण किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने शरबत का आनंद लिया एवं भीषण गर्मी से भी राहत मिली।इस मौके पर कैलाश गुप्ता,नरेन्द्र पाल, सुनील गोस्वामी, निर्मल, शिशुपाल सागर, कालू सहित अन्य दुकानदार साथियों का सहयोग रहा ।
