आसफपुर (बदायूं)
Trending

दो बाईकों की भिंडत में एक महिला हुई घायल 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर ( बदायूं ) – शुक्रवार को आसफपुर से बिसौली मार्ग पर गांव मोहकमपुर के समीप एक बाइक पर सवार ससुर दर्शन पुत्र मल्लू व सास सुख देवी के साथ बहु लक्ष्मी ( 30 ) पत्नी प्रेमशंकर अपनी रिश्तेदारी मुरादाबाद जिले के थाना बिलारी क्षेत्र के गांव से घर वापस लौट रहे थे कि पीछे की ओर से तेज गति से आ रहे एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी जिससे अपने ससुर व सास के साथ बाइक पर बैठी लक्ष्मी घायल हो गई । इस दौरान मौकापरस्त बाइक सवार भागने में सफल रहा ।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल लक्ष्मी को स्थानीय समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की टीम ने लक्ष्मी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।

हालांकि घायल लक्ष्मी के परिवार वाले स्वेच्छा से उसे किसी निजी अस्पताल ले गए ।

तीनों बाइक सवार लक्ष्मी पत्नी प्रेमशंकर , ससुर दर्शन पुत्र मल्लू व सास सुखदेवी थाना उगेती क्षेत्र के गांव रियोनाई के निवासी बताए जा रहे हैं । यह घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है

आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!