फर्जी बैनामा कर जमीन हड़पने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, कुल 10 लोगों पर पुलिस की कार्रवाई
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
दातागंज – बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
थाना दातागंज पुलिस ने जमीन हड़पने के लिए कथित रूप से फर्जी बैनामा कराने वाले चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में कदीर खां, मुस्ताक खान, लालाराम और प्रेमपाल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एक महिला के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी जमीन का फर्जी बैनामा अपने नाम करा लिया था। मामले में दर्ज मुकदमे के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
वहीं थाना उसहैत पुलिस ने वांछित अभियुक्त अनिल कुमार तथा अभियुक्ता आरती को गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध पूर्व से दर्ज मुकदमे में कार्रवाई की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद उन्हें भी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया
