कृषि आजीविका सखी विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में चलाए जा रहे दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कृषि आजीविका सखी विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते दिन देर शाम संपन्न हुआ जिसमें डी आर पी राजकुमार सिंह राठौर , सुधीर सिंह चौहान व बी आर पी निर्मला व अनम ने सभी प्रतिभागियों को उन्नत खेती , जैविक खाद व कृषि विषयक आवश्यक जानकारी जुटाई ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर प्रशिक्षण अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को एक एक बैग व एक एक छायांकन प्रति भेंट कर उन्हें शुभ – कामनाएं दीं ।
इस कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड जगत , समरेर व सलारपुर क्षेत्र की पांच दर्जन से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग लिया
यह कार्यक्रम 09 जून 2026 से 13 जून 2026 तक अनवरत रूप से सुचारू रहा ।
जिसमें सरिता देवी , सुषमा , सुनीता , पूजा व सीमा आदि मौजूद रहीं ।
यह जानकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


