कृषि आजीविका सखी विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कृषि आजीविका सखी विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते दिन प्रातः काल वेला में शुभारंभ किया गया जिसमें डी आर पी राजकुमार सिंह राठौर , सुधीर सिंह चौहान व बी आर पी अनम सभी महिला प्रतिभागियों को विषय से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटा रहे हैं । इस कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड कादरचौक , जगत व सलारपुर क्षेत्र की महिलाएं प्रतिभाग ले रही हैं ।
यह कार्यक्रम 14 जून 2026 से 18 जून 2026 तक सुचारू रहेगा ।
यह जानकारी संस्थान के प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
