मुड़िया धुरेकी कस्बा में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का हुआ भव्य स्वागत, गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा का हुआ आगमन
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली – शनिवार को मुड़िया धुरेकी कस्बा में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का हुआ भव्य स्वागत, गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा का हुआ आगमन
गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के तहत शनिवार को शाम 8 बजे करीब जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का बिसौली विधानसभा क्षेत्र के मुड़िया धुरेकी कस्बा के एम जी ग्रीन हाउस में आगमन हुआ। उनके पहुंचते ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी, गौभक्त और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान शंकराचार्य जी ने गो-रक्षा, सनातन संस्कृति के संरक्षण और समाज में धार्मिक जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गौ-संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गो-रक्षा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा और जयघोषों से वातावरण गूंज उठा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।
