वजीरगंज (बदायूं)
Trending

थाना समाधान दिवस पर वजीरगंज में एसपी ग्रामीण ने जनता की समस्याओं को सुन कर निस्तारण के दिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश 

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

वजीरगंज – शनिवार को थाना वजीरगंज में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया द्वारा थाना वजीरगंज पर उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया,साथ ही संबंधित अधिकारियों को जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए । समाधान दिवस रजिस्टर को चेक कर सम्बन्धित को अद्यावधिक हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज अश्विनी कुमार व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!