आसफपुर (बदायूं)

बुक कीपर एम – 1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदर्शक वीर पाल सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत एस एच जी बुक कीपर मॉड्यूल – 1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते मंगलवार को देर शाम संपन्न हुआ जिसमें डी आर पी सुरेन्द्र सिंह , सुषमा राठौर व बी आर पी भागवती ने सभी प्रतिभागियों विषय से संबंधित विस्तृत जानकारी जुटाई ।

कार्यक्रम समापन के अवसर पर प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार , कार्यक्रम प्रदर्शक वीर पाल सिंह , सुषमा राठौर व भागवती देवी ने सभी प्रतिभागियों को एक एक बैग सहित एक एक छायांकन प्रति भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामना की ।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड म्याऊं क्षेत्र के लगभग 48 महिलाओं ने प्रतिभाग लिया ।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 28 जून 2026 से 30 जून 2026 तक सुचारू रहा ।

विगत 18 मई 2026 से 30 जून 2026 तक बदायूं जिले के कुल 15 विकास खंडों से लगभग 673 महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया

यह जानकारी संस्थान के प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने दी ।

आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!